आगरालीक्स...क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया शादी का निमंत्रण. 4 दिसंबर को सपा सांसद प्रिया सरोज से लखनऊ में होनी है शादी
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की 4 दिसंबर को शादी होनी है. यह शादी लखनऊ में होगी. आज रविवार को रिंकू सिंह अपनी मां, बहन और भाई के साथ प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण देने पहुंचे. उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया और व्यक्तिगत रूप से शादी में आने का निमंत्रण दिया. मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रिंकू सिंह ने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है.
रिंकू सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित कर और उनकार आशीर्वाद पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह हमारे लिए सचमुच एक बहुत ही खास पहल है. इससे पहले क्रिकेटर के परिवार ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी मे आने का निमंत्रण दिया था.