Thursday , 19 November 2026
Home यूपी न्यूज UP News: Only son of a Kanpur paper businessman dies after falling from the sixth floor
यूपी न्यूज

UP News: Only son of a Kanpur paper businessman dies after falling from the sixth floor

110

यूपीलीक्स…डोंट कम…गर्लफ्रैंड ने रात दो बजे भेजा आखिरी मैसेज. कानपुर के कागज कारोबारी के इकलौते बेटे की छठवीं मंजिल से गिरकर मौत.

यूपी में कानपुर की रुद्रा ग्रीन्स की छठवीं मंजिल से गिरकर कागज कारोबारी के इकलौते बेटे संभव की मौत हो गई. कागज कारोबारी का बेटा दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. शनिवार रात दो बजे गर्लफ्रैंड का आखिरी मैसेज उसके मोबाइल में मिला है जिसमें संभव को लिखा था कि डोंट कम…परिजनों ने धक्का देने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है.

जानिए पूरा मामला
कौशलपुरी के आरके नगर में विशाल खंडेलवाल रहते हैं. इनका गुरु पेपर हाउस के नाम से कागज का कारोबार है. परिवार में पत्नी प्रीति और इकलौता बेटा संभव था. बेटी काव्या शादीशुदा है. संभव अपने पिता के साथ व्यापार में सहयोग करता था. परिजनों के अनुसार संभव शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कार लेकर दोस्त से​ मिलने की बात कहकर घर से निकला था. दोपहर तीन बजे संभव के मोबाइल से किसी ने सूचना दी कि वह अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गया है और पारस अस्पताल में भर्ती है. परिजन जब अस्पताल पहुंचे तब तक संभव की मृत्यु हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

रुद्रा ग्रीन्स सोसाइटी में एक कारोबारी का परिवार छठवीं मंजिल के फ्लैट में रहता है. परिवार में पत्नी, बेटा है जबकि उनकी विवाहित बेटी भी मायके में रहती है. उसका एक छोटा बेटा है. इसके आलवा 18 साल की एक बेटी मुंबई में पढ़ाई कर रही है. लड़की के मामा के अनुसार संभव की उसकी भांजी के साथ मित्रता थी. दिवाली पर भांजी मुंबई से घर आई थी जिसके चलते संभव अक्सर यहां आ रहा था. शनिवार दोपहर घर पर मामा भांजी और भांजा थे. अन्य लोग बाहर गए थे. सभी लोक कॉफी पीने जाने का प्लान कर रहे थे इसी दौरान संभव आ गया और संभव और छोटा भांजा फ्लैट में वॉलीबॉल खेलने लगे. बॉल बालकनी की ओर गई तो संभव ने दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बालकनी के पास दिवाली पर रखे गए दीये से फैले तेल पर संभव का पैर पड़ा और वह फिसलकर नीचे आ गिरा.

इधर संभव के परिजनों का आरोप है कि उसे दाहिने पैर में रगड़ है. कमर, पीठ और हाथ में खरोंच के निशान हैं. यही नहीं संभव और लड़की के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का डाटा भी डिलीट मिला है. लड़की ने करीब दो बजे संभव को आखिरी मैसे किया है डॉन्ट कम…इस मामले में डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि लड़की के परिजन पैर फिसलने के बाद हादसा बता रहे हैं. वहीं संभव के परिजन ने धक्का देने का आरोप लगाया है. तहरीर और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Cricketer Rinku Singh has extended a wedding invitation to PM Modi

आगरालीक्स...क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया शादी का निमंत्रण. 4...

यूपी न्यूज

Discussion held in Kanpur on various government schemes and benefits for MSMEs

कानपुरलीक्स…कानपुर में एमएसएमई पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और लाभों पर हुई...

यूपी न्यूज

Sensational: Bodies of a husband, wife, and their three children found inside a house in Greater Noida…#upnews

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिली पूरी परिवार की लाश....

यूपी न्यूज

Tragic accident in Bulandshahr; four members of the same family and the Eeco driver killed

यूपीलीक्स…बुलंदशहर में दर्दनाक एक्सीडेंट. एक ही परिवार के चार व इको चालक...

error: Content is protected !!