आगरालीक्स...आगरा में ईदगाह और अर्जुन नगर के लिए ट्रैफिक डायवर्जन जारी. कल तक ऑटो एवं ई-रिक्शा का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित..डायवर्जन जानें…
आगरा में यातायात पुलिस द्वारा ईदगाह और अर्जुन नगर के लिए ट्रैफिक डायवर्जन जारी किया गया है. यह डायवर्जन अर्जुन नगर तिराहा से बारहखम्भा रेलवे फाटक के बीच होने वाले सड़क निर्माण को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है जिसमें खेरिया चौराह से ईदगाह चौराहा के बीच यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है.
यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान खेरिया चौराहा से अर्जुन नगर की ओर, रुई की मंडी से डबल फाटक की ओर और ईदगाह चौराहा से नगला छउफा होते हुए अर्जुन नगर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी व मध्यम कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा. इन मार्गों पर ई रिक्शा व आटो के प्रवेश पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है.
यातायात एडवाइजरी
दिनांक 16.11.2026 से 17.11.2026 तक सड़क निर्माण कार्य के दृष्टिगत ईदगाह आरओबी डायवर्जन एवं अर्जुन नगर से बाराखंबा रेलवे फाटक तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
निम्न मार्गों पर कमर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:
खेरिया चौराहा से अर्जुन नगर की ओर।
रुई की मंडी से डबल फाटक की ओर।
ईदगाह चौराहा से नगला छउआ होते हुए अर्जुन नगर की ओर।
उक्त मार्गों पर ऑटो एवं ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सभी वाहन चालकों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आगरा यातायात पुलिस का सहयोग करें.
वैकल्पिक मार्ग
खेरिया चौराहा से अर्जुन नगर होकर ईदगाह चौराहा जाने वाले सभी कॉमर्शियल, तीन पहिया वाहना अब खेरिया चौराहा से मलपुरा नहर चौराहा, रोहता चौराहा, मधु नगर चौराहा, क्लब चौराहा ओर सुल्तानपुरा चौराहा होते हुए ईदगाह चौराहा की ओर आ और जा सकेंगे.