फिरोजाबादलीक्स...दर्दनाक एक्सीडेंट..ट्रक ने पति—पत्नी को रौंदा, दूसरी बाइक पर आ रहे बेटा ट्रक में जा घुसा. तीनों की मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. शिकोहाबाद मंडी समिति के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार पति—पत्नी को रौंद दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी बाइक पर आ रहा उनका बेटा भीड़ को देखकर अनियंत्रित हो गया और ट्रक में जा घुसा. हादसे में उसकी भी मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मृतक पूर्व प्रधान, उनकी पत्नी और कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला उनका बेटा है. पूर्व प्रधान अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे. दूसरी बाइक पर उनका बेटा और उसका दोस्त सवार था. शिकोहाबाद मंडी समिति के पास बाइक सवार पूर्व प्रधान को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई. हादसे के बाद हाइवे पर भीड़ जुट गई. इसी दौरान पीछे से आ रहा बेटा भीड़ को देखने लगा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि बेटे ने भी दम तोड़ दिया. वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है.