आगरालीक्स …आगरा में रिहायशी इलाके में भीषण आग से हडंकप, आस पास के लोग घरों से बाहर निकले। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
मंगलवार को आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में विक्टोरिया कॉलेज के पास रिहायशी इलाके में बने कबाड के गोदाम से आग की लपटों के साथ धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गईं और धुआं से आस पास के क्षेत्र में अंधेरा हो गया। इसे देख लोग अपने घरों से दहशत में बाहर निकल आए।
पानी गर्म करने की रोड से लगी आग
बताया जा रहा है कि कबाड़ गोदाम में ही कुछ परिवार रहते हैं, इन्होंने पानी गर्म करने के लिए रोड लगाई थी। पानी गर्म होने के बाद गर्म रोड कबाड़ में रखें टायर पर रख दी, टायर में आग लगने के बाद कबाड ने आग पकड ली। टायर और चमडे का कबाड होने से आग की लपटों के साथ काला धुआं उठने लगा। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया।