आगरालीक्स.. आगरा से अब तक के सबसे बडे अभियान में नो मतलब नो टीम ने रामबाग चौराहे पर तंबाकू को छोडने का संकल्प दिलवाया, राहगीरों के साथ ही आम लोगों से तंबाकू न खाने की अपील की और 31 मई को एक साथ तंबाकू छोडने का संकल्प दिलवाया।
रविवार को नो मतलब नो टीम सुबह रामबाग चौराहे पर पहुंची। डॉ रतन सेठ कपूर, डॉ अलोक मित्तल व पार्षद श्याम शेरवानी ने रामबाग चौराहे पर सड़क पर जाकर आम राहगीर को तम्बाकू और कैंसर से होने वाले खतरे के लिए आगाह किया। कार्यक्रम का संचालन राजन गुप्ता ने किया । इस दौरान पूर्व पार्षद पार्षद उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
तंबाकू छोडने के लिए फ्री ओपीडी
शुक्रवार को जेएसपी फैक्र्टी फाउंड्री नगर में टीम के संयोजक डॉ आलोक मित्तल ने कहा कि जो भी व्यक्ति तंबाकू छोडना चाहता है, वह उनके मित्तल ईएनटी क्लीनिक, फेस टू ट्रांस यमुना पर ओपीडी के समय में आ सकता है। तंबाकू छोडने के लिए निशुल्क परामर्श दिया जाएगा, ओपीडी फीस नहीं ली जाएगी। इस मुहिम से शहर के अन्य चिकित्सकों को भी जोडने क के प्रयास किए जा रहे हैं।
तंबाकू में खर्च हो रही कमाई
जे एस पी फैक्ट्री, फाउंड्री नगर टीम के सदस्यों ने बताया कि एक कर्मचारी 250 से 300 रुपये कमाता है, उसमें से 60 से 70 रुपये तंबाकू, गुटखा, बीडी और सिगरेट पर खर्च कर देता है। हर साल 16 पफीसद नए लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से रोकथाम के कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
“नो मतलब नो” तम्बाकू और कैंसर के खिलाफ एक मुहिम
साथियो,
दुख होता है जब एक मां, पत्नी और बाप अपने बेटे को लेकर आते हैं, युवा बेटे के मुंह में छाला, आंखों में दर्द और दिलो दिमाग में कैंसर की दहशत। पूछो तो आंखों से आंसू टपकने लगते हैं, अब कभी भी तंबाकू, गुटखा, बीडी सिगरेट का इस्तेमाल नहीं करुंगा। ऐसे युवाओं की संख्या बहुत कम है, जो कैंसर होने से पहले तंबाकू छोड रहे हैं। हम सभी के पास एक मौका है, यह काम हम समाजहित में अपनी आत्मसंतुष्टि के लिए कर सकते हैं।
आपको बताना चाहते हैं कि आगरा से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रोटरी क्लब आॅफ आगरा, एनएमओ और नेशनल चैंबर के सहयोग से नो मतलब नो अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक साथ शहर में एक लाख लोग तंबाकू छोडने की शपथ लेंगे, ये वही लोग हों जो नो मतलब नो यानी तंबाकू को अपनी जिंदगी से बाहर कर दें। यह आप सभी लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। फैक्ट्री, स्कूल, कॉलेज शहर की मलिन बस्ती से लेकर घर घर तक मुहिम को पहुंचाना है, आप भी मुहिम में शामिल हों।
60 लाख लोगों की तंबाकू से दर्दनाक मौत
एसएन की कैंसर विभाग की प्रो डॉ सुरभि गुप्ता बताती हैं कि विश्व में 60 लाख लोगों की मौत तंबाकू से होने वाले कैंसर से हो रही है। इसमें छठवां हिस्सा यानी 10 लाख लोग भारत के हैं। तंबाकू के कैंसर में मुंह में घाव हो जाते हैं, कीडे तक पड जाते हैं और दर्दनाक मौत होती है। कैंसर का इलाज महंगा है, इलाज न कराने पर मरीज दर्द से तडपता है। यह मौते एक्सीडेंट, मलेरिया, एडस, सुसाइड, मर्डर से भी कहीं हैं। भारत में करीब 27 5 करोड लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। नो मतलब नो मुहिम से 31 मई को शहर के 100 वार्डों में तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई जानी है। आप भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। इस मुहिम से जुडने के लिए 9411925075 पर एक व्हाटस एप पर मैसेजकर अपना नाम और पता वार्ड नंबर लिख कर भेजें, आपसे संपर्क कर मुहिम से जोडा जाएगा।
आपके पास भी पहुंचेगी टीम, करें मैसेज
नो मतलब नो कैंपेन टीम आगरा में हर वर्ग के लोग और संस्था के पास पहुंचेगी, इसके लिए आप हमारे व्हाटस एप नंबर पर मैसेज कर सकते हैं, फेसबुक पर इनबॉक्स कर सकते हैं।

व्हाटस एप नंबर – 9411925075
Email – agraleaks@gmail.com
Facebook – https://www.facebook.com/agraleaks/
Twitter – https://twitter.com/AgraLeaks
सुनिए क्या कहा