आगरालीक्स… आगरा में आए तूफान में उडी लडकी अपने प्रेमी के पास मिली, तूफान आने के बाद से वह गायब थी, पुलिस और परिजन हादसे की आशंका से परेशान थे लेकिन किशोरी जिस दिन तूफान आया उसी दिन घर छोडकर अपने प्रेमी के पास चली गई थी।
इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि लड़की नाबालिग है। जिस लड़के साथ गई थी वह नाबालिग है। घरवाले बेटी की तलाश में भटक रहे थे। पुलिस भी पहले यही आशंका जता रही थी कि तूफान के समय कोई हादसा नहीं हो गया हो। इलाके में लड़की की तलाश कराई गई। आस-पास के नालों में देखा गया। जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने दूसरे नजरिए से छानबीन शुरू की। घरवालों ने भी जानकारी जुटाने में पुलिस की मदद की। पता चला कि बरौली अहीर रिश्तेदारी में आया लड़का उसे ले गया है। आरोपित फिरोजाबाद का निवासी है। पुलिस ने रिश्तेदारों पर दबाव बनाया। दबिश दी तो लड़की मिल गई। आरोपित नाबालिग है। इसलिए उसे जेल नहीं भेजा गया है। पुलिस पहले लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।