आगरालीक्स… आगरा में एक्सीडेंट के बाद युवक भिड गए, हेलमेट उतारा और 120 मिनट तक हाईवे पर लात घूसे चलते रहे, महिलाओं ने हाथ उठाया तो उन्हें भी हेलमेट से मारा। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
मंगलवार दोपहर में आगरा दिल्ली हाईवे पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र में स्कूटी में लोडर ने टक्कर मार दी, स्कूटी सवार गिर गए। इसके बाद स्कूटी सवार और लोडर के चालक के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। लात घूसे चलने के बाद हेलमेट से एक दूसरे पर वार किया।
महिलाओं को भी पीटा
इसी बीच एक महिला भी आ गई, उनके हाथ में डंडा था, डंडे से युवकों को पीटा तो उठाया तो दूसरे पक्ष ने हेलमेट से पीटा, हाईवे पर करीब 120 मिनट तक मारपीट चलती रही। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।
तमाशबीन बने रहे लोग
मारपीट के दौरान हाईवे पर जाम लग गया, लोगों की भीड जुट गई और लोग तमाशबीन बने रहे। इसी बीच यातायात पुलिस कर्मी पहुंच गए, उन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया, मारपीट में सिर में भी चोट आई है।
मारपीट का लाइव वीडियो
तूफान के लिए 48 घंटे का अलर्ट
आगरा, मथुरा सहित आस पास के जिलों में तूफान तबाही मचा सकता है, रविवार को टूंडला में तेज आंधी में उडकर खाट बिजली के तारों में फंस गई, पेड सहित टीन शेड गिर गए। आगरा में भी आंधी का असर दिखाई दिया, देहात में कई जगह बारिश भी हुई है।
आगरा में धूल भरी आंधी ने लोगों की सांस अटका दी, पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी शुरू कर दी है, आगाह कर रहे हैं कि तूफान आ सकता है, आगरा में आठ मई तक तूफान का अलर्ट है। डीएम गौरव दयाल ने 8 और नौ मई को आगरा में तूफान के लिए अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है।
आगरा में रविवार को सुबह से धूप के बाद दोपहर तीन बजे से मौसम बदलने लगा, तापमान बढ जाने और नमी के चलते धूल भरी आंधी शुरू हो गई। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दहशत में आ गए। कई क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने मुनादी शुरू कर दी है कि आंधी और तूफान आ सकता है।