आगरालीक्स… आगरा में गंगाजल प्रोजेक्ट से 2025 तक ही पानी की आपूर्ति हो सकेगी, इसके बाद पानी का संकट गहराने लगेगा। ऐसे में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अरिदमन सिंह ने यमुना में बैराज पर तेजी से काम करने की मांग की है। वे गंगाजल प्रोजेक्ट से शुरू से जुडे हुए हैं, उन्होंने ही पानी के विकल्प के लिए हुई तुलनात्मक स्टडी के बाद गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए पुरजोर प्रयास किए थे।
शनिवार को भदावर हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अरिदमन सिंह ने कहा कि गंगाजल प्रोजेक्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है, उन्होंने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए बताया कि आगरा का भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। यमुना के जल पर ही शहर की निर्भरता है, इसे ध्यान में रखते हुए करीब 20 साल पहले गंगाजल प्रोजेक्ट का प्रस्ताव रखा गया था। उस समय आगरा में पानी की मांग और जनसंख्या को देखते हुए दो अन्य विकल्पों पर भी चर्चा की गई, इसके बाद इन तीनों का विकल्पों का तुलनात्मक अध्ययन कराने के बाद गंगाजल प्रोजेक्ट को स्वीक्रति मिल गई। गंगाजल प्रोजेक्ट 2012 में पूरा होना था, इसके लिए भी बहुत प्रयास किए गए लेकिन प्रोजेक्ट कधुआ चाल से चलता रहा। अब यह प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। इसके बाद शहर में गंगाजल से लोगों की प्यास बुझ सकेगी।
वीडियो के लिए क्लिक करें
2026 के लिए अभी से काम
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि गंगाजल प्रोजेक्ट से होने वाली पानी की आपूर्ति 20026 में कम पड जाएगी और शहर में जल संकट मंडराने लगेगा। इस स्थिति से उबरने के लिए यमुना में बैराज बनना चाहिए। इसके लिए चल रहे काम को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना में बैराज बनने से शहर में पानी की कमी नहीं रहेगी।
