आगरालीक्स… आगरा में हाईवे पर प्रेमी प्रेमिका की जमकर धुनाई लगाई, सडक पर लिटा लिटाकर पीटा, प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को पकडे रहे और लोग पिटाई लगाते रहे। इससे रोड पर जाम लग गया, करीब 20 मिनट तक हंगामा चला, पुलिस प्रेमी प्रेमिका और परिजनों को थाने ले आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के एत्माद्दौला के प्रकाश पुरम निवासी युवक किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी 15 मई को पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ 27 हजार रुपये लेकर चली गई थी। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक को पता चला कि उसकी पत्नी और प्रेमी अलीगढ़ से आगरा आ रहे हैं।
शुक्रवार सुबह आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलाल पुर में प्रेमी प्रेमिका को लोगों ने पकड लिया, लोग प्रेमी की पिटाई लगाने लगे तो उसकी प्रेमिका बचाने के लिए आ गई। उसकी भी लोगों ने पिटाई लगा दी, दोनों एक दूसरे को पकडे रहे और लोग पिटाई लगाते रहे। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
शादीशुदा युवती के युवक से प्रेम संबंध
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती शादीशुदा है, उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। शादीशुदा युवती युवक के साथ घर से भाग गई, युवती के पति ने उसे प्रेमी के साथ पकड लिया और जमकर धुनाई लगाई। पुलिस पूछताछ कर रही है।
वीडियो के लिए क्लिक करें
युवती को घर से किया किडनैप
24 मई 2018 की रात को आगरा में दुस्साहसिक वारदात, घर में सो रही युवती को बदमाश किडनैप कर ले गए, युवती अपने माता पिास के साथ सो रही थी, रात एक बजे बदमाशों ने धावा बोला और युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गुरुवार रात को आगरा के मलपुरा के अजीजपुर गांव में 16 साल की युवती अपने माता पिता के पास दूसरी चारपाई पर सो रही थी। परिजनों का कहना है कि रात एक बजे बदमाशों ने घर पर धावा बोला, दरवाजे की कुंडी तोडकर बदमाश अंदर घुस गए और किशोरी को किडनैप कर अपने साथ आॅटो से ले गए। कुछ देर बाद युवती की मां की आंख खुली, युवती को बिस्तर पर न देख उन्होंने शोर मचा दिया। आस पास के लोग आ गए, कुछ लोगों ने बताया कि बदमाश आॅटो से आए थे। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है, पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।