आगरालीक्स … आगरा रीजन के वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी बंगाला खाली करने से बदहाल करने की तस्वीर सामने आने के बाद जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जेपी उन्हें बदनाम कर रही है। सरकार उन्हें लिस्ट सौंपे। जो भी नुकसान हुआ है, वह उसकी भरपाई करने के लिए तैयार हैं। कहा कि राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों को उनका कमरा, उनके बच्चों का कमरा और मंदिर दिखाना चाहिए। जरूरत पड़े तो शौचालय भी दिखाएं। अखिलेश ने कहा कि बंगले में बड़ना, कदम और हिम चम्पा आदि पेड़ उन्होंने लगाए थे जो छूट गए हैं। सरकार उन्हें भी लौटाए।
गाय से की राजनीति, पॉलीथिन खा रहीं गाय
अखिलेश यादव ने कहा कि वे सरकार की नीयत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। गाय से राजनीति शुरू करने वाली मौजूदा सरकार ने गाय को बुरी हालत में छोड़ दिया। गाय पॉलीथिन खा रही है।समाजवादी पार्टी की सरकार ने मथुरा, बरसाना, गोवर्धन और वृंदावन के वर्ल्ड क्लास इंस्फ्राट्रक्चर देने का काम किया था। ताकि यहां आने वाले लाखों श्रद्घालुओं को परेशानी न हो।
एक्सप्रेसवे से वृंदावन के लिए रास्ता खोला गया था। कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में जो कार्य अधूरे रह गए उसे ये सरकार पूरा करे। यदि पूरा नहीं करेगी तो बांकेबिहारी जी सब देख रहे हैं।
गठबंधन और मजबूत होगा
सपा और बसपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि आगे देखते जाइए, गठबंधन और मजबूत होगा। सीएम और डिप्टी सीएम उपचुनाव में अपनी सीट भी नहीं बचा पाए हैं, इसलिए वे गठबंधन पर सवाल उठा रहे हैं।