आगरालीक्स.. आगरा में दहशत की आंधी और बारिश के बाद शहर में अंधेरा छा गया, बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, कई स्थानों पर जलभराव और जाम लग गया। तेज स्पीड से आई आंधी से जनहानि रिपोर्ट नहीं हुई है।
शनिवार को तेज धूप के साथ ही आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी तक पहुंच गए, शाम सात बजे के बाद घना अंधेरा छा गया, इसके साथ ही अंधड से लोग दहशत में आ गए। जो जहां था वहीं रुक गया, करीब 30 मिनट तक तेज आंधी आई। इसके बाद बारिश शुरू हो गई, रात साढे नौ बजे बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव और जाम लग गया।
कई घंटे बिजली रही ठप
आंधी आते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, आंधी में कई जगह पेड टूट कर गिर गए। इससे रात तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
आगरा में मानसून आने में समय
केरल और महाराष्ट्र में मानसून दस्तक दे चुका है, वहां भारी बारिश हो रही है। आगरा में धूप और उमस से परेशान हैं, आगरा में मानसून के जून के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 15 जून तक का जाता है।
केरल और महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून की बारिश होने लगी है। मगर, आगरा और अलीगढ मंडल में बारिश नहीं हुई है। यहां सुबह से तेज धूप और उमस से लोग बेहाल है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का आगरा के लिए पूर्वानुमान है कि नौ और 10 जून को बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। मगर 11 जून के बाद आसमान साफ हो जाएगा। वहीं, अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इससे लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहेंगे।
जून के अंतिम सप्ताह में मानसून
हर साल 15 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे देता है, बंगाल की खाडी से उठा मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश करते हुए राजस्थान की तरफ चला जाता है। वहीं, जून के अंतिम सप्ताह में जम्मू कश्मीर से मानसून की बारिश शुरू होती है और जून के अंतिम सप्ताह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ सहित अन्य मंडलों में बारिश होती है। इस बार बारिश सामान्य रहेगी।
आंधी और तूफान से 80 की हो चुकी है मौत
2018 में 11 अप्रैल, दो मई और उसके बाद 10 मई को आई आंधी में 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे आंधी से लोग दहशत में हैं। 11 अप्रैल को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी आई थी और 20 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दो मई को 132 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। वहीं 10 मई को 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी में 4 लोगों की मौत हो गई। आगरा में आंधी से अभी तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।