आगरालीक्स… आगरा में हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है, कार सवार युवक महिलाओं से छेडखानी कर रहा था, महिलाओं ने कार को घेर लिया और चप्पलों से युवक को बीच सडक पर धुना, जान बचाने के लिए युवक हाथ जोडता रहा। चप्पलों से पिटाई लगाने के बाद महिलाओं ने युवक को नीचे खींच लिया। स्थानीय लोगों ने युवक को महिलाओं से बचाया। इस घटना का अब वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा के जगदीश पुरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 1 में बीच सडक पर महिलाओं द्वारा कार सवार युवक को चप्पलों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार को घेरे खडी महिलाएं युवक को चप्पलों से पीट रहीं हैं। आरोप है कि कार सवार युवक ने सडक पर जा रही महिलाओं के साथ छेडखानी की, उनके लिए अभद्र भाषा के साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर महिलाएं भडक गईं।
कार को रोका और चप्पलों से पीटा
कार सवार युवक सडक पर एक महिला के साथ छेडखानी कर रहा था, लेकिन वह अकेली नहीं थी, उसके साथ कई महिलाएं थी। भीड भाड वाले इलाके में छेडखाड करने पर महिलाओं ने कार को रोक लिया, वे कार के आगे खडी हो गईं। जैसे ही कार सवार युवक ने कार का गेट खोला, महिलाओं ने चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए युवक कार के अंदर की तरफ जाने लगा। महिलाएं उसे चप्पल मारते हुए बाहर की तरफ खींचने लगी। युवक ने स्टेरिंग पकड लिया, महिलाएं चप्पलों से युवक को पीटतीं रही, इसके बाद स्थानीय लोग आ गए।
युवक ने मांगी माफी
स्थानीय लोगों ने युवक को महिलाओं से बचाया, युवक ने महिलाओं से माफी मांगी, चलते चलते महिलाओं ने एक दो चप्पल और रख दी, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो