Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Air Deccan Agra-Delhi first flight of 14 June full
बिगलीक्स

Air Deccan Agra-Delhi first flight of 14 June full

115

आगरालीक्स… आगरा से दिल्ली के लिए शुरू हो रही फ्लाइट फुल हो गई है, फ्लाइट से एक घंटा 10 मिनट में आगरा से दिल्ली पहुंच जाएंगे, एयर डेक्कन की आगरा दिल्ली पहली फ्लाइट 14 जून को आएगी, इसके लिए सभी ​सीट फुल हो गईं हैं।
एयर कनेक्टिवटी बढाने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम शुरू की गई है, इस स्कीम में आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही है, एयर डेक्कन को आगरा दिल्ली फ्लाइट की अनुमति दी गई है। यह 14 जून से 31 अगस्त तक चलेगी।
फुल हुई पहली फ्लाइट
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत आगरा से दिल्ली पहली फ्लाइट 14 जून को आनी है, इसमें 19 सीटर प्लेन में 18 यात्री सफर कर सकेंगे। इसके लिए एयर डेक्कन द्वारा टिकट बुक की गई हैं, 14 जून की आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा की दोनों तरफ की फ्लाइट फुल हो गईं हैं।
फ्लाइट का शिडयूल और किराया
फ्लाइट शाम 6:50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर रात आठ बजे आगरा पहुंचेगी। यहां 15 मिनट रुकने के बाद रात 8:15 बजे फ्लाइट दिल्ली को उड़ान भरेगी। रात 9:25 बजे यह दिल्ली पहुंच जाएगी। इसमें दिल्ली से आगरा की फ्लाइट रविवार को छोडकर सप्ताह के छह दिन आएगी। दिल्ली से आगरा के लिए फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आएगी। उड़ान स्कीम में इसका किराया 1860 रुपये रखा गया है। इस फ्लाइट को अच्छा रिस्पोंस मिला है।
फ्लाइट को लेकर स्थि​ति स्पष्ट नहीं
आगरा एयरपोर्ट की डायरेक्टर कुसुम दास ने बताया कि एयर डेक्कन के अधिकारियों से बात की गई, उन्होंने आगरा दिल्ली फ्लाइट को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है। जरूरी नहीं है कि 14 जून से फ्लाइट शुरू हो जाए।

आगरा एयरपोर्ट का काम शुरू
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। इस जगह पर सिविल एन्क्लेव बनाने के लिए अधग्रहित की गई जमीन की बाउंड्री वॉल की जाएगी। इसके लिए 3 .48 करोड का प्रपोजल तैयार किया गया था। एयर पोर्ट अर्थारिटी आॅपफ इंडिया ने प्रपोजल को स्वकीक्रति दे दी है। यह काम लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
तीन महीने में बन जाएगी बाउंड्री वॉल
सिविल एन्क्लेव के लिए तीन महीने में बाउंड्री वॉल का निर्माण पूरा होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश ​विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी की जाएगी, इसके बाद सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!