आगरालीक्स … आगरा निवासी बीएसएफ में एएसआई जवान 22 साल का भुवनकांत गायब हो गया है, वह तीन दिन से बीएसएफ कैंप से गायब है। इस पोस्ट को शेयर करें, जिससे बीएसएफ जवान का पता चल सके।
आगरा के रेलवे स्टेशन रोड किरावली निवासी 22 वर्षीय भुवनकांत लवानिया पुत्र शिव शंकर लवानिया का बीएसएफ में एएसआई पद के लिए चयन हुआ था। उसे रायसिंह नगर से श्री गंगानगर बीएसएफ ट्रेनिग कैंप भेजा गया था, यहां उसकी ट्रेनिंग होनी थी, गुरुवार को एएसआई भुवनकांत कैंप से गायब हो गया है। उसका कोई पता नहीं चला है।
परिजन परेशान, गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा
भुवनकांत के गायब होने से परिजन परेशान हैं, वे श्री गंगानगर बीएसएफ ट्रेनिंग कैंप पहुंचे और भुवनकांत की तलाश करने के लिए कहा। इसके साथ ही गुमशुदगी के पोस्टर भी चस्पा कराए हैं जिससे भुवनकांत का पता चल सके