आगरालीक्स.. आगरा में होटल और मैरिज होम में पार्किंग नहीं है तो शादी सहित अन्य कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। इन होटलों और मैरिज होम के बाहर अधिकारी बोर्ड लगवाएंगे कि यहां शादी नहीं हो सकती हैं, बुकिंग ना कराएं।
टीटीजेड अर्थारिटी ने ताजमहल के आस पास मैरिज होम और होटल में शादी सहित अन्य समारोह के दौरान रोड पर वाहनों के खडे होने पर रोक लगा दी है। इसके लिए टीटीजेड के चेयरमैन कमिश्नर के राममोहन राव को निर्देश दिए हैं। इसके बाद कमिश्नर के. राममोहन राव ने एडीए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी से फतेहाबाद रोड के होटल और मैरिज होम का सर्वे कराया गया। इसमें से जहां भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, उन मैरिज होम और होटल के बाद विभाग द्वारा बोर्ड लगवाए जाएंगे कि यहां शादी की बुकिंग नहीं हो सकती है।