आगरालीक्स… आगरा की एक विधायक ऐसी हैं जिन्हें देखते ही लोगों की समस्या के निस्तारण की उम्मीद जग जाती है। वे उनके आदर सत्कार में कोई कमी नहीं छोडते हैं तो विधायक भी अपने क्षेत्र की जनता के लिए काम कराने के साथ विकास कराने में जुटी हैं।
ये बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह हैं, यहां के लोग इन्हें महारानी कहते हैं, इनके क्षेत्र में पहुंचते ही भीड उमड पडती है। महिलाओं से लेकर पुरुष विधायक रानी पक्षालिका सिंह की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हो जाते हैं।
चौपाल में सुनी समस्याएं
ऐसे में मंगलवा को बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने चित्राहाट में जनता की समस्या सुनी और केंद्र सरकार कि 4 वर्ष की और उत्तर प्रदेश सरकार की 1 वर्ष के किए गए विकास कार्य को जनता को बताया और भारतीय गरीबों का वंचितों के उत्थान के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी भा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की प्राथमिकताओ से गरीब वंचित है सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं के लाभ से छूटने नहीं पाए।