Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स History Sheeter Monu Yadav arrested by Agra Police
बिगलीक्स

History Sheeter Monu Yadav arrested by Agra Police

520

आगरालीक्स… आगरा में एक बडे हिस्ट्रीशीर मोनू यादव को पुलिस ने अरेस्ट किया है, उस पर चौथ वसूली, कब्जा करने सहित गंभीर धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्री शीटर मोनू यादव से पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा के थाना एत्माउददौला के नगला रामबल निवासी ​हिस्ट्री शीटर मोनू उर्फ मनोज यादव पुत्र श्याम बाबू के खिलाफ थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। थाना एत्माउददौला पुलिस ने बताया कि मोनू यादव आगरा का भू माफिया है तथा यमुना पार में इसके आतंक से जनता का सामान्य व्यक्ति इसके विरुद्ध गवाही और मुकदमा लिखवाने का साहस नहीं जुटा पाता है। थाना एत्माद्दौला खंदौली और एत्मादपुर में इस अपराधी का इतना आतंक है कि कोई भी जमीन की फरोख्त होती है तो उसमें इसका हिस्सा व चौथ वसूली के रुप में रहता है इन्हीं उपरोक्त आपराधिक कृत्य के परिणाम स्वरुप इसने अपने पास नामी-गिरामी अकूत संपत्ति जमा कर रखी है इसके द्वारा नगर निगम के ठेकों पर जबरदस्ती कब्जा किया जाना तथा उनके ठेकेदारों को आतंकित कर अपने व्यक्तियों को लगा कर वसूली कराना इसका मुख्य पेशा है।
इस मामले में किया अरेस्ट
पुलिस ने बताया कि 7 फरवरी 2018 कोई मोनू यादव के गैंग द्वारा मोहन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी 912 नुनिहाई थाना एत्माद्दौला आगरा का अपहरण कर रामबाग के ठेके को अपने पक्ष में करने के लिए मारपीट की थी, इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 105 वर्ष 2018 धारा 147 323 364 506 आईपीसी में थाना एत्माद्दौला पर दर्ज किया गया और विवेचना चल रही थी। इसी मुकदमे में पुलिस ने मोनू यादव को अरेस्ट किया है।
हत्या के प्रयास सहित 12 मुकदमे
मोनू यादव के विरुद्ध अब तक विभिन्न स्थानों पर कुल 12 मुकदमे पंजीकृत हुए हैं जिसमें दो मुकदमे हत्या के और 4 मुकदमे हत्या के प्रयास सहित अन्य भारतीय दंड संहिता के मुकदमे पंजीकृत हैं ज्ञात हो कि उक्त अपराधी को अब तक किसी जनपद की पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है यह अन्य सभी मुकदमों में न्यायालय में जाकर के हाजिर होना तथा माननीय उच्च न्यायालय से स्थगन प्राप्त करना आदि रहा है थाना एत्माद्दौला पुलिस द्वारा इस बार इसकी गिरफ्तारी की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

error: Content is protected !!