आगरालीक्स… आगरा रीजन में हुए भीषण हादसे में 16 की मौत हो गई, 13 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा डबल डेकर बस के अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के बाद घायलों को बाहर नहीं निकालने में समस्या आई। हादसे में 16 की मौत से कोहराम मचा हुआ है, मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
बुधवार को जयपुर से सवारी लेकर मान कंपनी की डबल डेकर बस मैनपुरी के छिबरामऊ जा रही थी, सुबह किरतपुर गांव के पास डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। डबल डेकर बस के पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। सुबह सुबह हुए हादसे के बाद बचवा कार्य में भी समस्या हुई। बस में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
हादसे में 16 की मौत
डबल डेकर बस के पलटने से हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बस से बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मरने वालों की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस जुटी है।
5 जून को हादसे में चार की मौत
5 जून 2018 को आगरा में एक ही परिवार के चार लोगों की भीषण सडक हादसे में मौत हो गई, ये सभी गोवर्धन परिक्रमा लगाकर कार से लौट रहे थे। उनकी कार फरह के पास फातेहा कट पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। भीषण हादसे में सिपाही, उनके बेटे, पत्नी और भांजी सहित चार की मौत हो गई। बेटी और दामाद गंभीर हैं।
आगरा के बरहन के गांव खुशहाल पुर निवासी सिपाही राजेंद्र सिंह अपने बेटा नरेंद्र, पत्नी, भांजी पूजा, बेटी रुबी और दामाद राघवेंद्र के साथ आॅल्टो कार से सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा लगाने गए थे। परिक्रमा लगाने के बाद रात को वे आगरा लौट रहे थे। आॅल्टो कार सिपाही राजेंद्र का बेटा नरेंद्र चला रहा था। कार फरह के पास फातेहा कट पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। भीषण हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। हादसे में कार के परखच्चे उड गए।
चार की मौत तीन घायल
हादसे में राजेंद्र सिंह, उनके बेटे नरेंद्र, पत्नी और भांजी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसी राजेंद्र की बेटी रूबी, दामाद राघवेंद्र को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।