आगरालीक्स..आगरा में तेज स्पीड अनियंत्रित कार ने तीन युवकों को चपेट में ले लिया, दिल दहला देने वाले हादसे में दो की मौत हो गई। एक ही हालत गंभीर है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है, उन्होंने जाम लगा दिया, पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
आगरा के सदर में सेवला चौराहे के पास युवक दौड लगाते हैं। सोमवार सुबह नैनाना ब्राम्हण निवासी भानु 12 संदीप 16 और रोहित 17 दौड लगा रहे थे। इसी बीच तेज स्पीड अनियंत्रित ईको कार ने सडक किनारे दौड रहे तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद खून से लथपथ युवक तडपने लगे।
दो की मौत एक गंभीर घायल
हादसे में भानु और संदीप की मौत हो गई। वहीं, रोहित की हालत गंभीर है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
हादसे में दो की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सेवला चौराहे पर जाम लगा दिया, पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सडक किनारे दौडने वाले हादसे का शिकार
सेना और पुलिस भर्ती के लिए यमुना एक्सप्रेस वे, हाईवे सहित सडकों पर सुबह चार बजे से युवक दौडने लगते हैं। इस समय सडक पर तेज स्पीड में वाहन चलते हैं। वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर भी दौड रहे युवकों को वाहन ने चपेट में ले लिया था, उनकी मौत हो गई थी। इसी तरह से कई और हादसे हो चुके हैं।
हाईवे पर दौडने के बजाय पार्क और खाली जगह पर दौडे
हादसों से बचने के लिए युवक पार्क में दौड लगा सकते हैं, खाली जगह पर दौड सकते हैं। मगर, हाईवे और सडक किनारे दौडने से बचें, इससे हादसा होने की आशंका बढ जाती है।

फाइल फोटो