आगरालीक्स… अनुष्का शर्मा ने कार से कचरा फेंक रहे व्यक्ति को रोका, उनके पति टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने टिवीट कर कहा कि आप भी ऐसे लोगों को रोके, ऐसे में आगरा के स्कूल की दीवार पर लगा बोर्ड बहुत कुछ कह रहा है। इस बोर्ड पर लिखा है कि छात्राओं के स्कूल के सामने पेशाब करना दंडनीय अपराध है।
पिछले दिनों टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कोहली ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अनुष्का शर्मा के साथ कार में सफर कर रहे हैं. इस दौरान एक दूसरी कार में जा रहे व्यक्ति सड़क पर कचरा फेंका, जिसे देख अनुष्का ने उस कार को रुकवा कर व्यक्ति को कचरा न फेंकने के लिए कहा. इस वीडियो को शेयर करते हुए कोहली लिखा, देखिये इन लोगों ने सड़क पर कचरा फेंक दिया और इनकी सही तरीके से खिंचाई की गई. लग्जरी कार में ट्रेवल करते हुए इन लोगों का दिमाग कहीं और चला जाता है. ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? क्या यह सही तरीका है? उन्होंने आगे लिखा है कि आप भी ऐसा कुछ गलत देखते हैं तो ऐसा अनुष्का की तरह से करें, उसके द्वारा जागरूकता फैलाएं।
स्कूल की दीवार पर लगा बोर्ड
आगरा के डीईआई में प्रेम विद्यालय इंटर कॉलेज की दीवार पर एक बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर स्वच्छ भारत अभियान लिखा है और नीचे लिखा है कि छात्राओं के विद्यालय के सामने पेशाब करना दंडनीय अपराध है। यह बोर्ड अधिशासी अभियंता नगर पंचायत दयालबाग द्वारा लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के सामने दीवार के सहारे खडे होकर लोग पेशाब करते हैं। इससे विद्यालय में आने वाली छात्राएं और सडक से गुजरने वाली महिलाएं असहज महसूस करती हैं।
स्मार्ट सिटी ताजमहल में दीवार के सहारे पेशाब
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां दीवार के सहारे लोग पेशाब करते दिखाई देते हैं, वे इनके फोटो भी खींच कर ले जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए शहर में पब्लिक टॉयलेट भी बनाए गए हैं लेकिन इनका भी बुरा हाल है, कई टॉयलेट खराब हैं तो अधिकांश टॉयलेट गंदे पडे हैं। टॉयलेट कहां कहां हैं यह भी लोगों को पता नहीं होता है।
Saw these people throwing garbage on the road & pulled them up rightfully. Travelling in a luxury car and brains gone for a toss. These people will keep our country clean? Yeah right! If you see something wrong happening like this, do the same & spread awareness. @AnushkaSharma pic.twitter.com/p8flrmcnba
— Virat Kohli (@imVkohli) June 16, 2018