आगरालीक्स.. आगरा के नामचीन चिम्मन पूडी वालों के परिवार में गूगल सर्च से विवाद हो गया। इस मामले में एसएसपी ने साइबर सेल को जांच के आदेश दिए हैं।
आगरा में दरेसी नंबर दो में नामचीन चिम्मन पूडी वालों की दुकान है, उनके परिवार के ही लोगों ने नई चिम्मन पूडी की दुकान खोल ली है। चिम्मन पूड़ी वालों के यहां कुछ माह पूर्व वेबसाइट टिप एडवाइजर के प्रतिनिधि सर्वे के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने दोनों दुकानों के फोटो खींचे लेकिन इसे वेबसाइट पर अपलोड करते वक्त एक गलती कर दी। पुरानी दुकान के फोटो के साथ नई दुकान के संचालक का मोबाइल नंबर अंकित कर दिया। पुरानी दुकान के संचालक राजाबाबू अग्रवाल जबकि नई दुकान के संचालक रविशंकर हैं। राजाबाबू ने वेबसाइट पर यह गड़बड़ी देखी तो रविशंकर पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने इसकी एसएसपी ऑफिस में की। एसएसपी ने थाना मंटोला और साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार को रविशंकर भी एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। यह गलती वेबसाइट प्रतिनिधियों की ओर से की गई है। इस पर एसएसपी से इसे सही करवाने के निर्देश दिए हैं।