Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Woman pull thela 15 kilometer to admit her husband in SN Medical College Agra
बिगलीक्स

Woman pull thela 15 kilometer to admit her husband in SN Medical College Agra

240

आगरालीक्स… आगरा की यह तस्वीर 72 वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले की है, एक महिला बीमार पति को ठेले पर लिटाती है, ठेले को 15 किलोमीटर खींचकर एसएन पहुंचती है। एसएन में अव्यवस्थाओं और मरीजों की भीड में पति के इलाज के लिए भटकती है, सिस्टम साथ नहीं देता लेकिन महिला की हिम्मत को देख तीमारदार मदद करते हैं और वह अपने पति का इलाज करा पाती है।
आगरा के टेढी बगिया निवासी रेखा के पति जगदीश छोले भटूरे की ठेल लगाते थे, तीन महीने पहले वे छत से गिर गए। उन्हें एसएन में भर्ती किया गया, यहां आॅपरेशन हुआ लेकिन वे अभी चल नहीं पाते हैं। इलाज में जमा पूंजी खर्च हो गई, कर्ज भी लेना पडा है।
एंबुलेंस के लिए नहीं थे पैसे, सरकारी सुविधाओं की जानकारी नहीं
जगदीश को ​दो दिन से बुखार आ रहा था और लेटे लेटे पीठ में घाव हो गया था। घर से एसएन मेडिकल कॉलेज 15 किलोमीटर है। बकौल रेखा निजी एंबुलेंस ने 600 रुपये मांगे, आॅटो वाले ने 200 रुपये मांगे और कहा कि ज्यादा देर इंतजार नहीं कर पाएगा। रेखा क्या करती, उसने तीन महीने से घर पर खडी पति की ठेल निकाली, उस ठेल पर पति को लिटा लिया।
15 किलोमीटर ठेल को बेटे के साथ खींचकर पहुंची एसएन
रेखा ने अपने पति को ठेल पर लिटा लिया, अपने बेटे को साथ लिया। ठेल को 15 किलोमीटर खींचकर एसएन पहुंच गई, यहां लोगों को लगा कि रेखा के पति एसएन में ही भर्ती हैं और वह उनकी जांच कराने के लिए ठेल पर लाई है। गर्मी में ठेल खींचने से रेखा बेहोश हो गई, इससे तीमारदारों की भीड लग गई। इसके बाद उन्हें पता चला कि रेखा 15 किलोमीटर ठेल खींचकर अपने पति को लेकर आई है।
तीमारदारों ने की मदद
रेखा की हालत को देख तीमारदार मदद के लिए आगे आए। एसएन में भीड लगी हुई थी। तीमारदारों ने जगदीश का एक्सरे कराया, इसके बाद एसएन में पटटी हुई और रेखा अपने पति को ठेल पर ही लिटाकर वापस ले गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!