आगरालीक्स..(देवेंद्र).. आगरा में साइकिल से निकले एसएसपी अमित पाठक ने ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे सत्संगियों को रोक लिया, ट्रॉली में पैर रखने की जगह नहीं थी, 94 महिलाएं बैठी थी, इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को सील कर दिया गया।
आगरा के एसएसपी अमित पाठक यातायात के नियमों को लेकर सख्त हैं, हेलमेट के बाद लोगों में सिविल सेंस डेवलेप कर रहे हैं। इसके लिए वे समय मिलते ही अकेले निकल जाते हैं। बुधवार को सुबह वे साइकिल से निकले, भगवान टॉकीज से पोइया घाट के रास्ते पर जा रहे थे। रास्ते में
महिलाओं से खचाखच भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया। महिलाओं से पूछा तो बताया कि वे सत्संगी हैं और सुबह सुबह खेत में सेवा करने जा रहे हैं। इस पर एसएसपी ने अधिक संख्या में ट्राली में महिलाओं के होने से हादसे के लिए आगाह किया, यहां दो ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान किया गया। उन्हें चेतावनी भी दी गई है जिससे वे ट्रॉली में ज्यादा लोगों को लेकर ना जाएं।
बस से रवाना किए सत्संगी
ट्रैक्टर ट्रॉली रोकने की जानकारी होने पर सत्संगी पहुंच गए। एसएसपी अमित पाठक ने ट्रॉली से महिलाओं को उतारकर सीज कर दिया, सत्संगियों से दूसरे वाहन का इंतजाम करने के लिए कहा, कुछ देर बाद ही बस आ गई, सत्संगी बस से रवाना हुए।
छात्रों के परिजनों को एसएसपी ने बुलाया
5 अक्टूबर को सूरसदन पर एक स्कूटी पर चार छात्र बैठकर जा रहे थे, इनकी पीठ पर बैग था, किसी भी छात्र ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। किसी व्यक्ति ने स्कूटी से जा रहे चार छात्रों को फोटो खींचकर ट्रैिफक सपोर्ट टीम आगरा को टिवीट कर दिया। इस फोटो को देख आगरा में हेलमेट और यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करा रहे एसएसपी अमित पाठक एक्शन में आ गए।
छात्रों के घर पहुंची पुलिस, परिजनों को बुलाया

स्कूटी के नंबर से पुलिस को छात्रों के घर के पते की जानकारी हो गई, एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर पुलिस कर्मी छात्र के घर पहुंचे, जिसकी स्कूटी थी। उससे अन्य छात्रों के बारे में भी जानकारी ली, उनका एड्रेस पता किया। इसके बाद छात्रों के साथ ही उनके परिजनों को एसएसपी अमित पाठक ने बुला लिया। यातायात के नियमों का पालन न करने, हेलमेट न लगाने से होने वाले हादसे के लिए आगाह किया, एक स्कूटी पर चार लोगों को बैठने पर सख्त लहजे में चेतावनी दी।
चालान कटवाया और चेतावनी दी
इसके बाद एसएसपी अमित पाठक ने यातायात के नियमों का पालन न करने पर स्कूटी का चालान कराया, छात्रों की उम्र 18 साल थी, उनके परिजनों को चेतावनी दी, कहा कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए।