आगरालीक्स.. आगरा से पंजाब एसटीएफ ने कारोबारी को अरेस्ट किया है, एसटीएफ ने पॉश कॉलोनी स्थित कोठी से कारोबारी को पकड लिया, उसे टीम अपने साथ ले गई है, कारोबारी पर नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाएं अवैध रूप से बिक्री करने के आरोप हैं।
एसटीएफ, पंजाब की टीम ने शुक्रवार सुबह ब्रज विहार फेज वन, कमला नगर स्थित नवल किशोर अग्रवाल की कोठी पर छापा मारा, टीम ने दवा कारोबारी नवल किशोर को कोठी से पकड लिया, उसे लेकर टीम फव्वारा दवा बाजार स्थित नवल किशोर अग्रवाल के सिंघल ड्रग हाउस पहुंची, टीम ने दवाओं की जांच की, इसके बाद अरेस्ट कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ टीम लुधियाना ले गई। स्थानीय औषधि निरीक्षक ब्रजेश यादव ने बताया कि टीम दवा कारोबारी नवल किशोर अग्रवाल को अपने साथ ले गई है।
जुलाई में पकडी गईं थी दवाएं
जुलाई में लुधियाना में नशे में इस्तेमाल होने वाली तमाम दवाएं पकडी गईं थी, इसकी जांच में सामने आया कि यह दवाएं आगरा के सिंघल ड्रग हाउस से खरीदी गई थीं, इन दवाओं का कोई बिल नहीं था, दवाएं खरीदने के बाद कारोबारी के एकाउंट में पैसे जमा कराए गए थे, इसे आधार बनाकर टीम ने कारोबारी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
मेडिकल स्टोर संचालक हुआ फरार
एक और टीम ने फव्वारा दवा बाजार स्थित तारा पफार्मा पर छापा मारा, इसका संचालक दुकान बंद कर भाग गया, इसकी भी तलाश की जा रही है। दवा बाजार में हुई कार्रवाई के बाद से हडकंप मचा हुआ है, तमाम कारोबारी दुकान बंद कर भाग खडे हुए हैं।