Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Whatsapp chat & letter help to solve Sanjali Murder case in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Whatsapp chat & letter help to solve Sanjali Murder case in Agra

168

आगरालीक्स .आगरा की ​बिटिया संजलि मौत से जंग हार गई, उसके हत्यारे को फांसी देने की मांग हो रही है। व्हाटसएप चैट और लेटर से पुलिस हत्यारों तक पहुंच सकती है।

आगरा में 18 दिसंबर को मलपुरा के गांव लालऊ निवासी 10 वीं की छात्रा संजलि साइकिल से अशर्फी देवी छिदी सिंह इंटर कॉलेज से से घर लौट रही थी। रास्ते में हेलमेट पहनकर आए बाइक सवारों ने संजलि पर पेट्रोल डालने के बाद आग लगा दी, उसे 80 फीसद जली हालत में एसएन से सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर किया गया था, 36 घंटे बाद संजलि की मौत हो गई। संजलि की मौत के बाद ताऊ के बेटे बीएड के छात्रा योगेश ने जहर खाकर सुसाइड कर ली। दो मौतों के बाद पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए सावधानी से कदम आगे बढा रही है, सुबूत जुटाए जा रहे हैं जिससे खुलासे पर सवाल ना उठ सकें।
व्हाटसएप चैट और लेटर की जांच
पुलिस को व्हाटसएप चैट के साथ एक लेटर मिला है, इस लेटर की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई गई है। इन दोनों के साथ ही पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगाली है, जिससे संजलि को जिंदा जलाने वालों को पकडा जा सके। पुलिस द्वारा तमाम लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन कोई ज्यादा बता नहीं रहा है, कई बार घटनास्थल की जांच कराई जा चुकी है। वहीं, पफोरेंसिक रिपोर्ट से सापफ हो गया है कि संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी, यह पेट्रोल कहां से लिया गया इसकी भी जांच कराई जा रही है।
देर रात संजलि का अंतिम संस्कार, योगेश का शव आज पहुंचेगा
दिल्ली से संजलि का शव शाम को पहुंच गया था लेकिन उसके शव को करीब चार घंटे तक उठने नहीं दिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया, इस पर गांव के लोग एकजुट हो गए और बाहरी लोग व नेताओं को दौडा दिया। इसके बाद रात 11 बजे संजलि का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, योगेश का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसका शव शुक्रवार को गांव में पहुंचेगा। बडी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

error: Content is protected !!