Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ UP government offer professional course with job says Deputy CM Dr Dinesh Sharma in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

UP government offer professional course with job says Deputy CM Dr Dinesh Sharma in Agra

159

आगरालीक्स.. आगरा से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है, 70 फीसद अंक आने पर 15 महीने 10 हजार रुपये प्रति माह, उसके बाद दो लाख का पैकेज मिलेगा। शुक्रवार को आगरा आए डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि रोजगार के साथ शिक्षा को कैसे जोड़ सकें, इसके लिए आईटी विभाग के साथ बैठक हुई थी। इसमें एचसीएल का लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ अनुबंध हुआ।
इस अनुबंध में यूपी बोर्ड के जो विद्यार्थी 12 वीं की परीक्षा में 70 फीसदी अंक लाएंगे, उन्हें एचसीएल में नौकरी मिलेगी। विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा 15 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान इनको 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
प्रोफेशनल होने पर दो लाख से ज्यादा का पैकेज
15 महीने का प्रशिक्षण लेने के बाद छात्रों को बीटेक, एमटेक, एमएससी कंप्यूटर जैसे प्रोफेशनल डिग्री ले सकेंगे। एचसीएल ने ई-लर्निंग प्रोग्राम के तहत राजस्थान के बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी एंड साइंस, पिलानी से अनुबंध किया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी नौकरी करते-करते प्रोफेशनल हो जाएंगे। उन्हें न्यूनतम 2.20 लाख का पैकेज मिलेगा। फिलहाल इसका लाभ लखनऊ और इसके आसपास के छात्रों को मिलेगा। इन मेधावी
खुलेंगे कौशल विकास केंद्र
प्रदेश में लगभग 2700 कौशल विकास केंद्र खोले जाने हैं। सरकार की कोशिश है कि इनमें से अधिकांश केंद्र माध्यमिक विद्यालयों में खोले जाएं। ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ काम भी सीख सकेंगे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!