Friday , 30 October 2026
Home टॉप न्यूज़ 2 nabbed in bank fraud case from Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

2 nabbed in bank fraud case from Agra

196

आगरालीक्स.. आगरा के दो शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है, शातिरों ने एटीएम से डाटा चुराकर 65 डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बना लिए, इन एटीएम कार्ड से 15 खातों से चार लाख से अधिक रुपये निकाल लिया, पुलिस ने दोनों शातिर साबइर अपराधियों को सहारनपुर से अरेस्ट किया है।

देहरादून पुलिस ने बालूगंज, आगरा निवासी सोमेश कक्कड और उसके दोस्त डिपफेंस कॉलोनी, आगरा निवासी अजय त्यागी को अरेस्ट किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम से डाटा चुरा लिया। इस डाटा से 65 ग्राहकों के डुप्लीकेट एटीएम कार्ड तैयार कर लिए।
15 खातों से निकाले चार लाख से अधिक
शातिर साइबर अपराधियों ने 15 डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बनाने के बाद ग्राहकों के खाते से रुपये निकालना शुरू किया, एक के बाद एक 15 खातों से 4 लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस की जांच में मामला खुल गया, इसके बाद से पुलिस दोनों साइबर अपराधियों को पकडने में जुटी थी।
सहारनपुर में थे अपराधी
डुप्लीकेट एटीएम कार्ड से रुपये निकालने के बाद दोनों साइबर अपराधी सहारनपुर में थे, पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Video Call to saw Karwachauth Moon in Agra

आगरालीक्स …आगरा में करवाचौथ पर बादलों की ओट में चांद छिपा रहा...

बिगलीक्स

Tragic: Mother and her two-year-old son killed in an accident in Artoni, Sikandra, Agra…#agranews

आगरालीक्स...दर्दनाक, सिकंदरा के अरतौनी में मां और उसके दो साल के बेटे...

बिगलीक्स

All schools up to class 12 will remain closed in Agra tomorrow 30th October.

आगरालीक्स…आगरा में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 100 crore business on Karwachauth in Agra

आगरालीक्स आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ का कारोबार, ज्वैलरी और लहंगे...

error: Content is protected !!