आगरालीक्स…आगरा में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में रिकॉर्ड भीड उमडी, कोठी मीना बाजार भर गया, सडकों पर समर्थक उन्हें सुनने के लिए खडे रहे। पीएम मोदी ने खुद को देश के हित में चौकीदार का काम ईमानदारी से करने का वादा करते हुए विपक्ष के महागठबंधन को आडे हाथ लिया।
आगरा में नौ नवंबर को शाम चार बजे पीएम नरेंद्र मोदी आगरा खेरिया एयरपोर्ट पहुंचा, यहां से सवा चार बजे कोठी मीना बाजार जनसभा स्थल पर आए, कोठी मीना बाजार में उमडी भीड को देख पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों हाथ उपर कर हाथ जोडकर अभिवादन किया। कोठी मीना बाजार में भाजपा द्वारा रखी गई कुर्सियां भरने के बाद सभा स्थल पर लोगों की भीड लगी रही। आस पास के जिलों से आए समर्थक बाहर सडक पर खडे होकर पीएम नरेंद्र मोदी को सुनते रहे।
निराश हुए समर्थक
जनसभा स्थल पर रिकॉर्ड भीड आने के बाद लोग अंदर नहीं जा सके, इससे दूर दराज से मोदी को सुनने के लिए आए समर्थकों को निराश होना पडा, इसमें युवाओं, बुजुर्ग से लेकर महिलाओं की संख्या भी अधिक थी।
सभा के बाद लगा जाम
पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा खत्म होने के बाद कोठी मीना बाजार से बाहर जाने वाली सडकों पर जनसैलाब दिखाई दिया, पीएम मोदी मोदी के नारे लगाते हुए समर्थक जा रहे थे, इससे शहर में जगह जगह जाम लग गया।