आगरालीक्स ..आगरा में सवर्ण आरक्षण को लेकर एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत, वह भी तब जब ब्रजे क्षेत्र कोषाध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई, पार्टी नेता से लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जा रहीं हैं।
सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण दिए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का जोशीला स्वागत किया। डॉ कठेरिया सुबह 10 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचे, वहां से खुली जीप में मेयर नवीन जैन सहित भाजपा पदाधिकारियों के साथ एमजी रोड होते हुए विवि के खंदारी परिसर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनका जगह जगह स्वागत किया गया, इससे पहले भी कई बार एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत किया जा चुका है।
स्वागत पर टिप्पणी
एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ राम शंकर कठेरिया के स्वागत को लेकर तरह तरह की टिप्पणी की जा रही हैं, दो दिन पहले ही भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की हार्ट अटैक से आगरा में मौत हो गई थी, ऐसे में रविवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी आगरा में थे, उन्होंने स्वागत कराने से इन्कार कर दिया था और अपने कार्यक्रम में दो मिनट का मोन भी रखा था। भाजपा के सांसद से लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की टिप्पणी आ रही हैं।
ये है टिप्पणी
मीडिया रिपोर्ट में दिए गए बयान में फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल का कहना है कि सांसद कठेरिया स्वागत करा रहे हैं तो कराएं, मैं एसी ड्रामेबाजी नहीं करता, ना कभी पहले ऐसे स्वागत कराएं हैं और ना कराउंगा
उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का कहना है कि इस तरह का स्वागत गलत है, बडी हैरत की बात है कि पहले एससी आयोग के अध्यक्ष बनने पर सवागत कराते हैं इसके बाद ओबीसी मामले में और अब सवर्ण आरक्षण में भी स्वागत करा रहे हैं। क्या एससी आयोग के अध्यक्ष सवर्ण आंदोलन की लडाई लड सकते हैं
विश्व हिंदू परषिद के सुभाष ढल का कहना है कि भाजपा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल का अभी निधन हुआ है, लेकिन हमारे सांसद स्वागत करा रहे हैं, उनकी उठावनी तो हो जाने देते