आगरालीक्स… आगरा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि आगरा और फ़िरोज़ाबाद घर है। फतेहपुर सीकरी से चुनाव लडना चाहता हूं । बाकी जहां से पार्टी कहेगी वहां से चुनाव लड़ने को तैयार है।
मंगलवार को कॉग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर होटल विक्रम पैलेस में प्रेस वार्ता की, उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों की हितैषी पार्टी है। राज बब्बर ने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर कोई विवाद नही है। भाजपा सिर्फ शिगूफा छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मै भाजपा से एक सवाल पूछता हूँ भगवान राम का मंदिर अयोध्या में नही बनेगा तो और कहां बनेगा। माननीय सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा मंदिर निर्माण का नही बल्कि तीन पक्षो में जमीन के मालिकाना हक का चल रहा है। भाजपा अदालत के अंदर मंदिर निर्माण की बात नही करती है। अदालत के बाहर मंदिर निर्माण की बात करती है। 1989 में तत्कालीन सरकार ने फार्मूला तैयार किया था कि सरकार 2.77 एकड़ जमीन अधिग्रहित करेगी, वहां जो चाहे बना सकेगी। मगर इस फार्मूले से इतर आडवाणी रथ यात्रा लेकर निकल पड़े।