आगरालीक्स..आगरा में सडक हादसे में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, अर्टिगा कार ट्रक से टकराने के बाद पेड में जा घुसी, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा में मंगलवार रात को खंदौली क्षेत्र के मई में अर्टिगा कार ट्रक से टकराने के बाद पेड में जा घुसी, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचा गया, हादसे में चालक जितेंद्र की मौत हो गई, बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हैं। ये सभी आगरा के नरायच से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।