आगरालीक्स… आगरा में सपा सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर, सलोनी ब्रांड तेल, उनके भाई, होटल के मालिक व बिल्डर पीएल शर्मा और ठेकेदार के 24 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम का छापा। टीम आगरा के 17 ठिकानों के साथ कोटा राजस्थान, कोलकाता पश्चिम बंगाल सहित मथुरा और दिल्ली में कार्यालयों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। टीम को अनएकाउंटेड इन्वेस्टमेंट और एक्सपेंसेज दिखाने की आशंका है।
बुधवार सुबह आठ बजे आयकर विभाग की अलग अलग टीमों ने आगरा के विभव नगर निवासी सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री शिव कुमार राठौर के आवास, उनके शमसाबाद स्थित सलोनी ब्रांड आयल के मिल सहित कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने उनके भाई दिनेश राठौर के आवास और कार्यालय पर भी छापा मारा है। इसके साथ ही टीम ने होटल मालिक व बिल्डर पीएल शर्मा के आवास और कार्यालय पर छापा मारा। आयकर विभाग की एक तीसरी टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएचएआई के ठेकेदार संतोष शर्मा के कार्यालय और आवास पर भी छापा मारा है।
आगरा में 19 ठिकानों पर छापा
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम द्वारा आगरा में 19 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। आवास और प्रतिष्ठानों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, किसी को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। आगरा के आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेटिंग टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
राजस्थान, कोलकाता और दिल्ली में भी छापे
इन तीनों से जुडी लिंक फर्म और कारोबारी लेन देन से जुडी अन्य फर्मों पर भी छापे मारे जा रहे हैं। आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम आगरा के 19, मथुरा, कोटा राजस्थान, कोलकाता पश्चिम बंगाल, दिल्ली सहित 24 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
24 ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
खर्चे के बिल फर्जी दिखाए जाने की आशंका पर छापे
आयकर विभाग आगरा की जांच शाखा द्वारा पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर, उनके भाई दिनेश राठौर, बिल्डर पीएल शर्मा, ठेकेदार संतोष शर्मा द्वारा अपनी फर्मों से खर्चे के फर्जी बिल दिखाए की आशंका पर छापे मारे गए हैं, यह इस साल की सबसे बडी कार्रवाई मानी जा रही है।