आगरालीक्स..आगरा के एक बडे कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है, आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम कारोबारी के मिल में पहुंची, टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, किसी को भी अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। मिल में मौजूद लोगों को बाहर निकलने से रोक दिया गया है।
आगरा में बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम गाडियों से शमसाबाद में पहुंची, टीम ने एक बडे कारोबारी के प्रतिष्ठान में छापा मारा, टीम द्वारा किसी को अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीम ने फैक्ट्री में मौजूद लोगों को बाहर निकलने से मना कर दिया है।
आगरा के विधायकों की पांच साल में सालान आय दो गुना हो चुकी है, चल और अचल संपत्ति भी बढ गई है, इनकम टैक्स विभाग के नोटिस के बाद से नेता सीए और एडवोकेट की मदद ले रहे हैं। आयकर विभाग ने आगरा के साथ ही अन्य जिलों के विधायक और प्रत्याशियों से संपत्ति के ब्योरा सहित आय के स्रोत की जानकारी भी मांगी है।
आयकर विभाग आगरा ने अपने परिक्षेत्र के आगरा के नौ विधायक, मथुरा के पांच, फीरोजाबाद के पांच, झांसी पांच, औरेया तीन, इटावा तीन, और ललितपुर के दो विधायकों से उनकी संपत्ति और आयकर रिटर्न का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही 2017 का विधानसभा चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इनके द्वारा भेजे गए संपत्ति के ब्योरा और चुनाव के दौरान शपथ पत्र में दर्शाई की संपत्ति में अंतर है। इसके बाद जांच की जा रही है।
विधायक योगेंद्र उपाध्याय की आय 1. 50 लाख से हो रही 9 .30 लाख
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शपथ पत्र में आगरा के दक्षिण विधानसभा से 2012 और 2017 में दोबारा विधायक चुने गए योगेंद्र उपाध्याय की सालान आय में बडा इजाफा हुआ है। 2012 में उनकी सालाना आय 1. 56 लाख रुपये थी, यह पांच साल बाद 2017 में 9 .30 लाख रुपये सालाना हो गई। 2012 में उनके पास 6. 40 लाख रुपये जमा थे, यह 2017 में 37 लाख रुपये हो गए।
पांच बार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग की सालान आय 4 लाख से बढकर हुई 8 लाख
आगरा उत्तर से पांच बार से विधायक जगन प्रसाद गर्ग की 2012 में सालान आय 4 लाख रुपये थी, यह 2017 में बढकर 8 .16 लाख रुपये तक पहुंच गई। 2012 में अचल संपत्ति 10 करोड थी यह 2017 में 14 .19 करोड पहुंच गई।
स्कूटर से स्कॉर्पियो पर हुए सवार
एत्मादपुर से विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने 2012 के शपथ पत्र में स्कूटर दिखाया था, 2017 में स्कॉर्पिया गाडी के मालिक हो गए।
ये है विधायकों की संपत्ति
आगरा छावनी से विधायक डॉ जीएस धर्मेशके की 2012 में सालान आय 1.82 लाख रुपये थी, खेरागढ से विधायक महेश गोयल के पास 18. 70 लाख चल संपत्ति और 22 करोड अचल संपत्ति है, फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने वार्षिक रिटर्न में आय 3 .63 लाख और 6 .66 लाख दर्शाई है।