आगरालीक्स …आगरा के बडे कारोबारी के शोरूम से लाखों रुपये चोरी करने वाला गिरोह अरेस्ट, वेलेंटाइन वीक में गर्ल फ्रेंड को आई फोन और लॉकेट देने के लिए की चोरी। पुलिस ने पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को पकड लिया है।
आगरा में 11 फरवरी को सूर्य नगर निवासी अशोक कुमार मिड्डा की धाकरना चौराहा, नाई की मंडी पर बीके शूज शोरूम से रात में चोर घुस आए, कैश चोरी कर ले गए, बैग में कैश भरते हुए चोर दिखाई दे रहे थे। पहले एक करोड कैश चोरी होने की जानकारी दी गई, बाद में 20 लाख चोरी बताई गई
पुलिस ने पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को पकडा
पुलिस ने बीके शूज के पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार निवासी एत्माद्दौला को उसके साथी सुशील के साथ किया गिरफ्तार। शातिरों से 12.49 लाख रुपये हुए बरामद।
गर्ल फ्रेंड को आई फोन देने के लिए की चोरी

राजेश कुमार बीके शूज पर लंबे समय से काम कर रहा था, पिछले दिनों उसने 15 लाख रुपये कैश चोरी कर लिया लेकिन वह पकडा गया, इसके बाद उसने कैश वापस कर दिया। बीके शूज के संचालक ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया लेकिन उसे नौकरी से निकाल दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राजेश कुमार की गर्ल फ्रेंड न्यू आगरा में रहती है, वह अपनी गर्ल फ्रेंड को वेलेंटाइन वीक में आई फोन और गोल्ड लॉकेट देना चाहता था, उस पर एक लाख रुपये कर्ज भी था। उसे शोरूम में कहां कैश रखा जाता है और कैसे अंदर घुस सकते हैं यह पता था। उसने अपने साथियों के साथ शोरूम में चोरी की।