आगरालीक्स …आगरा में सपा नेताओं पर बलवा, रास्ता रोकने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोकने के बाद किए गए प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। सपाईयों के प्रदर्शन के दौरान सीओ उदयराज गिर गए थे, सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने से रोकने पर नोंकझोक हुई थी। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा का मीडिया से कहना है कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से एयरपोर्ट पर रोकने के बाद प्रदेश भर में प्रदर्शन हुए। आगरा में भी प्रदर्शन के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के पुतले फूंके गए थे। इस मामले में
पहला मुकदमा थाना ताजगंज में दर्ज किया गया है, फतेहाबाद मार्ग पर त्रिवेणी ग्रीन गार्डन में प्रदर्शन किया। बलवा रास्ता रोकना और धारा 188 में राह सहाय यादव, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह, राजवीर लवानियां, सत्यभान, अचल सिंह तोमर नामजद हैं 150 अज्ञात सपाई हैं।
दूसरा प्रदर्शन छीपीटोला में भारतीय स्टेट बैंक के सामने हुआ था। इसमें पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउदृदीन, रिजवान अहमद को नामजद किया गया है। 35 अज्ञात हैं। तीसरा मुकदमा थाना हरीपर्वत में दर्ज किया गया है। धारा 144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जांच शुरू कर दी है।