आगरालीक्स..आगरा में भाजयुमो नेता पर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगने के बाद वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में पीडित कह रहे हैं कि भाजयुमो नेता को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच इस तरह के आरोप प्रत्यारोप से मामला गर्मा गया है। विपक्षी दलों को भी मौका मिल गया है।
आगरा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नाम लिखा पत्र वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष किशोर कुमार ने मोर्चा के नेता पर नगर निगम में पार्षद मनोनीत करने के लिए 595000 रुपये लेने के आरोप लगे हैं। इसी तरह से महानगर उपाध्यक्ष राहुल आर्य ने एक लाख रुपये निजी कार्य के लिए लेने के लिए आरोप लगाए हैं। पंकज माहौर ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने और महानगर मंत्री शशांक भदौरिया ने जल निगम में नौकरी लगवाने के आरोप लगाते हुए एक लाख 24 हजार रुपये लेने के आरोप लगाए हैं।
पत्र में लिखे गए पीडितों का वीडियो वायरल
पत्र में सबसे बडा आरोप महानगर उपाध्यक्ष किशोर कुमार की तरपफ से लगाया गया है, इस मामले में सोशल मीडिया पर किशोर कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि साजिश के तहत ऐसा किया गया है, उनसे किसी ने भी ऐक रुपया नहीं लिया, कैसे पार्षद मनोनीत होते हैं यह वह भी जानते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा को बदनाम करने के लिए यह किया गया है, इस मामले में एसपी सिटी से शिकायत कर फर्जी पत्र वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।