आगरालीक्स ..आगरा से भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल होंगे, सांसद राम शंकर कठेरिया की टिकट कटी, एक पुलिस कर्मी, आगरा कॉलेज के प्रोपफेसर एसपी सिंह बघेल का सफर
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल एक पुलिस कर्मी थी, इसके बाद उन्होंने आगरा कॉलेज में शिक्षक के रुप में ज्वाइन किया। वे वर्तमान में आगरा कॉलेज में कार्यरत हैं, उनकी पत्नी मधु बघेल हैं और वे आगरा में ही रहते हैं मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं।
सपा, बसपा और भाजपा में पहुंच गए
एसपी सिंह बघेल ने अपना राजनैतिक करियर सपा से शुरू किया, बघेल समाज में लोकप्रिय एसपी सिंह बघेल ने 1998, 1999 और 2004 में सपा से जलेसर सीट से लोकसभा चुनाव लडा। इसके बाद वे बसपा में आ गए और दो बार चुनाव लडा। 2014 में बसपा से एसपी सिंह बघेल राज्यसभा सदस्य बने। 2015 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली, 2017 के विधानसभा चुनाव में वे टूंडला सीट से भाजपा से जीते और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए। वे वर्तमान में टूंडला से विधायक और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
क्यों कटी दो बार के सांसद कठेरिया की टिकट
आगरा सुरक्षित सीट से दो बार के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया की टिकट यूं ही नहीं कटी है। उनके बारे में आम लोगों की राय अच्छी नहीं थी लंबे समय से सांसद कठेरिया का विरोध हो रहा था। डॉ राम शंकर कठेरिया और एसपी सिंह बघेल के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई थी। वे दो बार से सांसद थे, इसके बाद भी आगरा के लोगों में उन्हें लेकर असंतोष था, इसे देखते हुए उनकी टिकट काट दी गई।
गुरुवार को होली खेलने के बाद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नडडा ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से प्रत्याशी घोषित किया है। गांधीनगर से अमित शाह चुनाव लडेंगे।
गांधीनगर- अमित शाह
ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी
आगरा- एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर
लखनऊ- राजनाथ सिंह
नागपुर- नितिन गडकरी
अमेठी- स्मृति ईरानी
मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान
गाजियाबाद- वीके सिंह
गौतमबुद्ध नगर- महेश शर्मा
मथुरा- हेमा मालिनी
उन्नाव- साक्षी महाराज
बागपत-सत्यपाल सिंह
अलीगढ़- सतीश गौतम
एटा- राजवीर सिंह
गाजीपुर- मनोज सिन्हा
हरदोई- जयप्रकाश रावत
मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश सिंह
बदायूं- संगमित्रा मौर्य