आगरालीक्स …आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट कट गया है, इस सीट से भाजपा के राजकुमार चाहर प्रत्याशी होंगे। गुरुवार रात को उनके नाम की घोषणा होने के बाद राजकुमार चाहर से चौधरी बाबूलाल का टिकट काटे जाने से नाराजगी और विरोध को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि वे सभी लोगों के पास जाएंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे, सभी के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
भाजपा के राजकुमार चाहर प्रत्याशी होंगे….
चाहरवाटी निवासी राजकुमार चाहर एक किसान नेता के रुप में प्रचलित हैं, इनके समर्थकों में युवाओं की लंबी फेहरिस्त है, 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर राजकुमार चाहर ने निर्दलीय चुनाव लडा था और 60 हजार वोट मिले थे। उनके समर्थन में बडी संख्या में युवाओं के साथ स्थानीय लोग थे। राजकुमार चाहर बीकॉम हैं।
इसलिए कटी चौधरी बाबूलाल की टिकट
सांसद चौधरी बाबूलाल विवादों में रहे हैं, उनका और सांसद राम शंकर कठेरिया का विवाद पांच साल तक चलता रहा। जुबानी जंग के साथ ही एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया था। चौधरी बाबूलाल सरकार के फैसले के खिलाफ भी कई बार बयानबाजी कर चुके हैं।
गुरुवार को होली खेलने के बाद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नडडा ने प्रेसवार्ता में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से प्रत्याशी घोषित किया है। गांधीनगर से अमित शाह चुनाव लडेंगे।
गांधीनगर- अमित शाह
ये हैं उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी
आगरा- एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर
लखनऊ- राजनाथ सिंह
नागपुर- नितिन गडकरी
अमेठी- स्मृति ईरानी
मुजफ्फरनगर- संजीव बाल्यान
गाजियाबाद- वीके सिंह
गौतमबुद्ध नगर- महेश शर्मा
मथुरा- हेमा मालिनी
उन्नाव- साक्षी महाराज
बागपत-सत्यपाल सिंह
अलीगढ़- सतीश गौतम
एटा- राजवीर सिंह
गाजीपुर- मनोज सिन्हा
हरदोई- जयप्रकाश रावत
मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश सिंह
बदायूं- संगमित्रा मौर्य