आगरालीक्स …आगरा में भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 मार्च को आगरा कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा करेंगे, इसके लिए भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। आगरा कॉलेज मैदान में अधिक से अधिक भीड जुटाने के लिए भाजपा प्रत्याशी सहित विधायक और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार को आगरा कॉलेज मैदान में चुनावी सभा करेंगे। भाजपा ने आगरा सुरक्षित सीट से प्रो एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से राज कुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। यह भाजपा की पहली चुनावी सभा है। कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 मार्च को दोपहर 2 30 बजे आगरा कॉलेज के मैदान पर पहुंच जाएंगे और सभा का संबोधित करेंगे।
25 और 26 मार्च को जमा किए जाएंगे नामांकन पत्र
आगरा में द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है, इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को छुटटी है, ऐसे में नामांकन के लिए दो दिन बचे हैं। आगरा सुरक्षित सीट से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट से राज कुमार चाहर 25 और 26 मार्च को नामांकन कर सकते हैं।