आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों में भीषण भिडंत, हादसे में एक की मौत हो गई है, 10 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 105 के समीप दो कारों की भिड़ंत हो गई। माइलस्टोन 105 के पास कारों के बीच में आमने सामने की टक्कर हुई, एक कार गलत दिशा में आ रही थी। हादसे में मुन्नी (50) पत्नी राजवीर सिंह की मौत हो गई। मुन्नी देवी फिरोजाबाद के करन मोहल्ला की रहने वाली थी। सभी घायल भी टूंडला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
फाइल फोटो