आगरालीक्स… आगरा रीजन में चुनावी ग्लैमर का जादू चल रहा है, बसंती ने तपती धूप में गेंहू काटकर वोट की अपील की, राजबब्बर अपने अलग अंदाज में वोट मांग रहे है।
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी रविवार मथुरा के गांव देवसेरस के गेहूं के खेत में पहुंच गईं। खेत में गेहूं काट रहे किसानों और मजदूरों से वोट देने की अपील की। इसके बाद हेमा ने दरांती से गेहूं काटे और फिर गेहूं का गठ्ठर उठा लिया। लोगों को बसंती की याद आ गई, हेमा मालिनी में मथुरा में विकास के नाम पर वोट मांगे। हेमा मालिनी के अनूठे अंदाज में वोट मांगने के फोटो वायरल हो रहे हैं।
हेमा मालिनी के सामने अन्य प्रत्याशी
मथुरा से चुनाव मैदान में भाजपा से हेमा मालिनी, गठबंधन से रालोद के कुंवर नरेंद्र सिंह और कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। शिवपाल ने प्रसपा प्रत्याशी के तौर पर चौधरी जगबीर सिंह नौहवार सिंह को खड़ा किया है।
फतेहपुर सीकरी में वोट मांग रहे राजबब्बर
कांग्रेस प्रत्याशी व बॉलीवुड एक्टर राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी हैं, वे अलग ही अंदाज में वोट मांग रहे हैं, उनके वोट मांगने के साथ ही वो लोगों से घुल मिल रहे हैं।