आगरालीक्स आगरा में विदेशी पुष्पों के आकर्षक रथ पर सवार होकर निकलेगी भगवान झूलेलाल की सवारी। जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति, जयपुर हाउस द्वारा झूलेलाल जयन्ती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन 6 अप्रैल को किया जाए…गा। जिसमें एक दर्जन आकर्षक झांकियां होंगी। जिसका, ब्राह्मण, वैश्य, पंजावी समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। झांकियों में मुख्य आकर्षण महाकाल की 10 फुट की झांकी होगी। एक कुंतल कलकत्ता व विदेशी पुष्पों से भगवान झूलेलाल का रथ व झूलेलाल भवन को सजाया जाएगा।
यह जानकारी जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल भवन पर आयोजित जय झूलेलाल सिंधी पंचायत समिति की बैठक में अध्यक्ष जीवतराम करीरा, महामंत्री शोभाराम पुरसनानी व संरक्षक गागनदास रामानी ने दी और समिति के सदस्यों को झूलेलाल जयन्ती की जिम्मेदारियां सौंपी। 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक झूलेलाल भवन पर भंडारे का आयोजन होगा। शोभायात्र का शुभारम्भ शाम 7 बजे जयपुर हाउस स्थित झूलेलाल भवन से बहराना साहब की पवित्र ज्योत जलाकर होगा। बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों और 12 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा आर्यसमाज मंदिर जयपुर हाउस, प्रभु नगर बुर्जीवाला मंदिर, प्रताप नगर होते हुए झूलेलाल भवन पर पहुंचेगी। जहां सभी श्रद्धालों के लिए भंडारे का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी रवि गिडवानी ने बताया कि 8 अप्रैल को शाम 8 बजे से जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में झूलेलाल जयन्ती के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें मुम्बई की कलाकार लता भगत्यानी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जयरामदास होतचंदानी, सुरेश शीतलानी, हीरालाल त्रिलोकानी, रमेश बालानी, टीकमदास धनवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, नरेन्द्र पुरसनानी (जेठा भाई), प्रकाश थावानी, जीतू तुलसानी, ठाकुर आवतानी, ठाकुर धनवानी, भारत होतचंदानी, मनोहर मतलानी, कन्हैया लाल, धर्मराज आसनानी, विनोद शीतलानी, हितेश वरयानी आदि उपस्थित थे।