आगरालीक्स… आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर एक और बडा हादसा, कारोबारी की मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर घायल, हादसे में कारोबारी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
इंजन आयल ट्रेडिंग का काम करने वाले कारोबारी केके नगर, सिकंदरा निवासी रवि जादौन शुक्रवार दोपहर पत्नी प्रीति, बेटे आरव (3) और शुभ (2) को लेकर घर से निकले थे। वे एअस्पताल में भर्ती साले की पत्नी को देखने के बाद वे घर लौट रहे थे। शाम साढ़े चार बजे गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास पहुंचे। सामने आरओबी की ओर से रांग साइड आते वाहनों को बचाने में रवि ने स्कूटी दाहिनी ओर की। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। भीड़ ने ट्रक को रोक लिया। दर्दनाक हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रीति की हालत गंभीर है। दोनों बच्चों के भी चोटें हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा अनुज कुमार का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
आए दिन हो रहे हादसे
गुरु का ताल गुरुद्वारा के पास बने आरओबी से वाहन गलत दिशा से चलते थे। एसएसपी अमित पाठक ने मौके पर खड़े होकर कई बार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की। इन्हें रोकने के लिए हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए। इसके बाद भी लोग नहीं रुके। इसके कारण कई बार यहां हादसे हो चुके हैं।