आगरालीक्स …आगरा में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर पर मुकदमा दर्ज किया गया है,
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी पर राजबब्बर चुनाव प्रचार में बगैर अनुमति वाहनों का काफिला लेकर चलने के आरोप में आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर गुरुवार को दोपहर बाद चुनाव प्रचार के लिए सीकरी पहुंचे थे। उनके साथ वाहनों का काफिला था। पुलिसकर्मियों ने काफिले में शामिल वाहनों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई थी। इस दौरान कुछ वाहनों को पकड़ा भी गया। चौकी प्रभारी अमित कुमार की तहरीर पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।
बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा
आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से सपा बसपा रालोद गठबंधन से बसपा के श्री भगवान शर्मा उपर्फ गुडडू पंडित प्रत्याशी हैं। सोमवार को गुडडू पंडित क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गाडियों का कािफला लेकर निकले, गाडियों पर हूटर लगे हुए थे। इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गई, इस मामले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भीम सिंह द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।