आगरालीक्स …आगरा में एक युवती ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं, युवती ने मंदिर में शादी करने के बाद सिपाही की दोस्ती दूसरी युवती से हो गई है। एसएसपी कार्यालय में युवती ने शिकायत की है।
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की युवती ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि एक साल पहले उसकी दोस्ती आगरा के थाने में तैनात सिपाही से हुई थी। सिपाही ने मंदिर में शादी रचा ली। सिपाही ने अपने दोस्तों को पत्नी कहकर मिलवाया। यह भी कहा कि वह समाज के सामने शादी रचा लेगा। हर बार वह उससे पति-पत्नी की तरह मिलता और व्यवहार करता।
दूसरी युवती से हो गई सिपाही की दोस्ती
युवती ने आरोप लगाए हैं कि उसको पत्नी की तरह रख रहे सिपाही का व्यवहार बदल गया, उससे मिलता भी नहीं है। कह रहा है कि उसकी दोस्ती एक अन्य युवती से हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती ने 30 जनवरी को फिर से एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। सीओ एत्मादपुर से मिलने के लिए बोल दिया गया। वह उनसे मिलने गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती तनाव में है। उसने सोमवार को भी एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।