आगरालीक्स… आगरा में 18 अप्रैल को मतदान होना है, आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट की 45-45 ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। इसे लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तैयारी शुरू कर दी है। मंडी समिति में रखी गई ईवीएम और वीवीपैट को चेक किया गया है, ये सभी ठीक बताई जा रही हैं।
आगरा में द्वितीय चरण में मतदान होना है, आगरा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। करीब 33 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, इसके लिए जिला प्रशासन तैेयारी में जुटा हुआ है, ईवीएम और वीवीपैट के साथ ही पोलिंग बूथ को भी देखा जा रहा है।
आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर 45 45 ईवीएम की जांच
ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में पांच फीसद ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करने के निर्देश दिए हैं, इस तरह आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर 45 45 ईवीएम और वीवीपैट का मिलान किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।