Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Threat to Congress candidate Raj Babbar, FIR lodged against BSP Candidate Guddu Pandit in Agra
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Threat to Congress candidate Raj Babbar, FIR lodged against BSP Candidate Guddu Pandit in Agra

93

आगरालीक्स… आगरा में फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर को मारने की धमकी देने के आरोप में बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ​अमित पाठक का मीडिया से कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई है, यह अछनेरा सर्किल का बताया जा रहा है, इस मामले में आईपीसी की धारा 504, 506, 188 और लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 125 के तहत केस दर्ज किया गया है।
आगरा की पफतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस से राजबब्बर, बसपा सपा रालोद गठबंधन से बसपा से गुडडू पंडित उपर्फ भगवान शर्मा प्रत्याशी हैं। इस सीट से भाजपा से राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं। गुडडू पंडित के एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं, इसमें वे गाली गलौज करने के साथ अपशब्द बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हुआ है।
31 सेकेंड का वीडियो
गुडडू शर्मा का 31 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है, इसमें गुडडू शर्मा अपने समर्थकों के बीच में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर और उनके समर्थकों को आडे हाथ लेते हुए गाली गलौज कर रहे हैं, गंगा मां की सौगंध खाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए अपशब्द बोलने के साथ धमकी देते हैं समर्थक गुडडू भईया जिंदाबाद के नारे लगाने लगते हैं। इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर का कहना है कि राजनीति में इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
तीन बार तोड चुके हैं आचार संहिता
गुडडू पंडित पर आचार संहिता के उल्लंघन में तीन मुकदमे दर्ज हैं। तीन अप्रैल, छह अप्रैल और नौ अप्रैल को गुडडू पंडित के खिलापफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज हुआ है।
शपथपत्र में सात मुकदमे दर्ज
गुडडू पंडित ने नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में सात मुकदमे दर्ज दिखाए हैं।इसमें चौथ वसूली, जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर मारपीट और भडकाउ भाषण के मुकदमे दर्ज हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!