आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल के पास दिन दहाडे गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद के बाद खूनी संघर्ष में एक की मौत के बाद पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र स्थित महुआ खेडा में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। इस मामले की शिकायत समाधान दिवस में की गई थी, इसके बाद शनिवार को पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम जमीनी विवाद के निस्तारण के लिए जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंची। जमीन की पैमाइश के दौरान दोनों पक्ष आमने आमने आ गए।
फायरिंग में एक की मौत
पुलिस की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम जमीन की पैमाइश कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए, फायरिंग के साथ पथराव होने लगा। आरोप है कि नवल किशोर पक्ष ने सीधे पफायर करना शुरू कर दिया, इससे 26 वर्षीय ब्रजेश के गोली लग गई। खून से लथपथ ब्रजेश को लेकर परिजन एसएन पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
आधा दर्जन घायल, तनावपूर्ण हालात
पफायरिंग में एक की मौत के साथ छह लोग घायल हैं। इसके बाद से महुआ खेडा में तनावपूर्ण स्थित बनी हुई है। पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।