आगरालीक्स… आगरा में एडीए की टीम ने आवासीय संस्थानों में चल रहे कोचिंग सेंटर किए सील, भगवान टॉकीज, न्यू आगरा और खंदारी में की गई कार्रवाई। एडीए की टीम द्वारा 22 मैरिज होम और 10 कोचिंग सेंटर सील किए जाने हैं।
सूरत कोचिंग सेंटर में अग्निकांड में 22 की मौत के बाद एडीए ने आवासीय संस्थानों में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में चल रहे 10 कोचिंग सेंटर चिन्हित किए हैं। इसके साथ ही 22 मैरिज होम का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। इन्हें सील किया जाना है। शनिवार दोपहर में एडीए की टीम ने न्यू आगरा, खंदारी और भगवान टॉकीज क्षेत्र में आवासीय संस्थानों में चल रहे कोचिंग सेंटर सील किए। इन पर नोटिस चस्पा कर दिया है।

इन पर होगी कार्रवाई
’ लीला गार्डन फतेहाबाद रोड
’ एमएमआइजी ताजनगरी फेज वन
’ जलसा बरातघर, फतेहाबाद रोड
’ पीएस गार्डन, सिल्वर सिटी
’ आरके पैलेस, दीक्षा द्वारिका मल्टी स्टोरी
’ गोविंद रिसोटर्स ग्वालियर रोड
’ माहेश्वरी गार्डन ताजनगरी फेस टू
’ नारायण गार्डन फतेहाबाद रोड
’ प्रकाश फॉर्म हाउस ग्वालियर रोड
’ फजल गार्डन, फतेहाबाद रोड
’ अमर गार्डन, फतेहाबाद रोड
’ सदाशिव गार्डन, कहरई रोड
’ रामचंद्र फॉर्म हाउस, शमसाबाद रोड
’ चौधरी गार्डन, शमसाबाद रोड
’ शिव वाटिका, शमसाबाद रोड
’ गोपी वाटिका, जगजीत नगर
’ आशीर्वाद वाटिका, जगजीत नगर
’ पचौरी गार्डन, फतेहाबाद रोड
’ अकबर गार्डन, कलाकृति रोड
’ विनायक वाटिका, ग्वालियर रोड
’ लोटस गार्डन, फतेहाबाद रोड
’ लोटस गार्डन बैंक्वट, फतेहाबाद रोड
ये कोचिंग सेंटर होंगे सील
’ प्रधान कोचिंग सेंटर, न्यू आगरा
’ शिखा दुबे क्लासेस, न्यू आगरा
’ एलबीएस कोचिंग सेंटर
’ ज्ञान वृक्ष एकेडमी
’ एकेटी कैरियर क्लासेस
’ आरकेटी क्लासेस
’ वाजीराव इंस्टीट्यूट
’ विजय जैन कोचिंग सेंटर
’ ज्ञान गुरु एकेडमी
’ नव कोचिंग क्लासेस